लाइव न्यूज़ :

जी मीडिया का बोर्ड प्रवर्तकों को इक्विटी से जुड़ी प्रतिभूतियां जारी करने पर विचार करेगा

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर जी मीडिया कॉरपोरेशन लि. ने मंगलवार को कहा कि एक प्रवर्तक समूह की इकाई के कंपनी में और निवेश करने के प्रस्ताव के बाद उसका निदेशक मंडल अपने प्रवर्तकों को इक्विटी से जुड़ी प्रतिभूतियां जारी करने पर विचार करेगा।

जी मीडिया ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी, शुक्रवार, 12 नवंबर को दूसरी तिमाही परिणामों की मंजूरी के लिए होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में "इक्विटी शेयर या कंपनी के इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय इक्विटी से जुड़े प्रतिभूति वॉरंट जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगी।"

सूचना के मुताबिक निदेशक मंडल जैसा उचित समझे, उस हिसाब से यह एक या एक से अधिक किस्तों में प्रवर्तक समूह की इकाई को तरजीही आधार पर इसे जारी किया जाएगा।

इसके अलावा यह जरूरी मंजूरी के अधीन भी होगा, जिनमें कंपनी के सदस्यों की मंजूरी शामिल है।

इस समय जी मीडिया में प्रवर्तक समूह की 8.52 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जी मीडिया कॉरपोरेशन लि. (पूर्व में जी न्यूज लि.) मीडिया क्षेत्र के दिग्गज सुभाष चंद्रा के नेतृत्व वाले एस्सेल समूह का एक हिस्सा है और छह अलग-अलग भाषाओं में 14 समाचार चैनलों के साथ देश के सबसे बड़े समाचार नेटवर्क में से एक का संचालन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट