लाइव न्यूज़ :

युवक ने लिखा रतन टाटा के साथ जीवन का लघु वृत्तांत

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा सोमवार को 83 वर्ष के हो गये। इस मौके पर एक युवक ने रतन टाटा के साथ जीवन का लघु वृत्तांत प्रकाशित किया। इसमें दिग्गज उद्यमी के जीवन के अनछुए पहलुओं पर बातें की गयी हैं।

लेखक शांतनु नायडू की पुस्तक ‘आय केम अपॉन अ लाइटहाउस’ में टाटा ने एक नोट लिखा है। इस नोट में लेखक और टाटा की बेघर, भूखे, बीमार और परित्यक्त कुत्तों व बिल्लियों के कल्याण की साझी चिंता का पता चलता है। इसी वजह ने लेखक और टाटा को आपस में मिलवाया।

पेशे से वाहन डिजाइन इंजीनियर नायडू ने 20 वर्ष के आस-पास की अवस्था में एक नवोन्मेषी समाधान विकसित किया, जो गली के कुत्तों को तेज गति से चलने वाली कारों के नीच आने से बचाने में कारगर है। टाटा भी गली के कुत्तों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने नायडू के समाधान का संज्ञान लिया।

टाटा इससे इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने न सिर्फ नायडू के उपक्रम में निवेश करने का निर्णय लिया, बल्कि समय के साथ वह नायडू के अभिभावक, बॉस व मित्र सरीखे बनते चले गये।

टाटा ने लिखा, ‘‘वह (नायडू) और उसके कुछ दोस्त पुणे में एक छोटे से स्टार्टअप के माध्यम से गली के कुत्तों के भोजन, देखभाल और इन बेचारे जानवरों के लिये घर खोज रहे थे। उन्होंने कुत्तों के लिये एक कॉलर बनाया। जानवरों के प्रति करुणा के चलते उसे पहचान मिली। कुत्तों के प्रति मेरे प्यार को जानते हुए उन्होंने मेरे कार्यालय को पत्र लिखा। उन्हें प्रतिक्रिया की उम्मीद भी नहीं थी। शांतनु और कॉलेज के बच्चों ने अपने व्यक्तिगत समय और संसाधनों को निवेश कर जो किया, उससे मैं प्रभावित हुआ। मैंने उनके स्टार्टअप में निवेश करने का फैसला किया। इससे उन्हें न केवल समर्थन मिला, बल्कि व्यक्तिगत भागीदारी के माध्यम से इसे बढ़ाने के लिये प्रोत्साहन भी मिला।’’

हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में संजना देसाई द्वारा प्रस्तुत चित्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव