लाइव न्यूज़ :

विश्वबैंक ने पाकिस्तान को 1.33 अरब डॉलर का ऋण देने के लिए करार किया

By भाषा | Updated: March 27, 2021 12:57 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 27 मार्च विश्वबैंक ने पाकिस्तान को 1.336 अरब डॉलर का ऋण प्रदान करने के लिए करार किया है। इस ऋण से नकदी संकट से जूझ रहे देश के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत किया जा सकेगा और साथ ही सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में भी मदद की जा सकेगी।

‘द डॉन’ अखबार के अनुसार 1.336 अरब डॉलर के ऋण के कुल छह परियोजना समझौतों पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए गए। इसमें 12.8 करोड़ डॉलर का अनुदान भी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कर्ज से पाकिस्तान सरकार को सामाजिक संरक्षण, आपदा और जलवायु जोखिम प्रबंधन, बुनियादी ढांचे में सुधार, कृषि, खाद्य सुरक्षा, मानव पूंजी विकास और संचालन के क्षेत्रों में मदद मिलेगी।

करार पर आर्थिक मामलों के मंत्रालय के सचिव नूर अहमद ने पाकिस्तान सरकार की ओर से हस्ताक्षर किए। वहीं सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकारों के प्रतिनिधियों ने संबंधित करारों पर ऑनलाइन हस्ताक्षर किए।

विश्वबैंक के कंट्री निदेशक नाजी नेहासिन ने संगठन की ओर से करार पर हस्ताक्षर किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव