लाइव न्यूज़ :

प्रतिभूति बाजार में निवेशकों के लिए एक चार्टर तैयार करने का काम जारी: सेबी प्रमुख

By भाषा | Updated: August 4, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कहा कि निवेश प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने के लिये प्रतिभूति बाजार में निवेशकों के लिए एक चार्टर तैयार करने पर काम जारी है।

चार्टर निवेशकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों तथा शिकायत निवारण तंत्र पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष अजय त्यागी ने नियामक की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 में कहा, ‘‘केंद्रीय बजट 2021-22 में घोषित निवेशक चार्टर को तैयार करने का काम जारी हैं।’’

रिपोर्ट के मुताबिक सेबी के लिए एक चार्टर और बाजार नियामक द्वारा विनियमित संस्थाओं के लिए अलग चार्टर का प्रस्ताव किया गया है।

इसके साथ ही चार्टर में निवेशक संबंधी विभिन्न गतिविधियों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का प्रस्ताव किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेशक चार्टर न केवल निवेश प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने में मदद करेगा, बल्कि बाजार में निवेशकों को बेहतर ज्ञान के साथ निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

निवेशकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021-22 में वित्तीय निवेशकों के लिए एक निवेशक चार्टर पेश करने का प्रस्ताव रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव