लाइव न्यूज़ :

‘घर से काम’ का कार्यालय स्थलों की मांग पर हुआ असर, 2020 में 44 प्रतिशत घटी मांग: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर देश के सात प्रमुख शहरों में दफ्तर के लिये जगह पट्टे पर लेने में साल 2020 में सालाना आधार पर 44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। यह घटकर 2.58 करोड़ वर्गफुट रह गयी।

कोविड-19 महामारी के कारण कंपनियों ने अपनी विस्तार योजना फिलहाल टाल दी है और कर्मचारियों के लिए 'घर से काम (वर्क फ्रॉम होम)' की नीति अपना रहीं हैं। संपत्ति क्षेत्र की सलाहकार कंपनी जेएलएल इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही।

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलूरू इन सात शहरों में 2019 में कार्यालय के लिये 4.65 करोड़ वर्गफुट जगह ली गई।

जेएलएल ने कहा कि हालांकि, 2020 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कार्यस्थल की मांग 52 प्रतिशत बढ़कर 82.7 लाख वर्गफुट रही जबकि इससे पिछली तिमाही में मांग 54.3 लाख वर्गफुट की रही।

इस साल जनवरी जनवरी-मार्च के दौरान कार्यालय स्थल की कुल खपत 88 लाख वर्गफुट रही। यह खपत इस साल की दूसरी तिमाही में 33.2 लाख वर्गफुट रही थी। दूसरी तिमाही में मांग पर लॉकडाउन का असर रहा था।

जेएलएल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं कंट्री हेड रमेश नायर ने कहा, ‘‘साल 2019 में कुल खपत 4.6 करोड़ वर्गफुट से ऊपर ऐतिहासिक स्तर पर रही थी। इससे तुलना की जाये तो 2020 में खपत में 44 प्रतिशत की गिरावट आयी। हालांकि 2016 से 2018 के दौरान की औसत शुद्ध खपत के स्तरों की तुलना करें तो भारतीय कार्यालय बाजार की लचीली प्रकृति का सही अंदाजा लगता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव