लाइव न्यूज़ :

एप्पल से नए ऑर्डर पाने के लिए विस्ट्रॉन को उठाने होंगे सुधारात्मक कदम

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर एप्पल ने उसके लिए अनुबंध पर विनिर्माण करने वाली कंपनी विस्ट्रॉन को परिवीक्षा के दायरे में रखने की शनिवार को घोषणा की। कंपनी को सुधारात्मक कार्रवाई पूरी किए बिना एप्पल से नए ऑर्डर नहीं मिलेंगे।

पिछले हफ्ते कर्नाटक के कोलार जिले स्थित विस्ट्रॉन के नारसपुरा संयंत्र में हिंसक घटना हुई थी। इसके बाद एप्पल ने सोमवार को इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए थे।

एप्पल ने एक बयान में कहा, ‘‘ एप्पल के कर्मचारी और स्वतंत्र ऑडिटर नारसपुरा संयंत्र की घटना की जांच के लिए लगातार काम कर रहे हैं।’’

बयान में कहा गया है कि अभी जांच जारी है, लेकिन आरंभिक जांच दिखाती है कि संयंत्र पर कंपनी ने उसके आपूर्तिकर्ता कार्य संहिता का उल्लंघन किया। वह कामकाज के घंटों का उचित प्रबंधन करने में विफल रही जिसके वजह से अक्टूबर और नवंबर में कुछ कर्मचारियों के भुगतान में देरी हुई।

एप्पल ने कहा कि उसका पूरा ध्यान हमेशा आपूर्ति श्रृंखला के प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा और सम्मान की सुरक्षा पर होता है। वह इस घटना से काफी परेशान है।

कंपनी ने कहा कि उसने विस्ट्रॉन को समीक्षा में रखा है और उससे नए ऑर्डर हासिल करने के लिए उसे सुधारात्मक कार्रवाई को पूर्ण करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव