लाइव न्यूज़ :

विंडलास बायोटेक के आईपीओ को दूसरे दिन सात गुना अधिक अभिदान मिला

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच अगस्त दवा बनाने के क्षेत्र से जुड़ी कंपनी विंडलास बायोटेक लि. के आईपीओ को बृहस्पतिवार को दूसरे दिन 6.99 गुना अभिदान मिला।

एनएसई पर जारी आंकड़ों के अनुसार 401.53 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत कंपनी को कुल 4,29,22,080 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि 61,36,252 शेयरों की पेशकश की गई थी।

कंपनी को गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 1.11 गुना, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) और खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 13.40 गुना अभिदान मिला।

कंपनी के आईपीओ को खुलने के पहले दिन कुछ घंटों के भीतर पूरा अभिदान मिल गया था। आईपीओ के तहत 165 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 51,42,067 इक्विटी शेयरों की बाजार में बिक्री पेशकश शामिल है। इस निर्गम के लिए कीमत दायरा 448-460 रुपये प्रति शेयर है।

इससे पहले विंडलास बायोटेक ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 120 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे।

आईपीओ के लिये आवेदन शुक्रवार शाम पांच बजे तक दिये जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव