व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप ने यस एसेट मैनेजमेंट का अधिग्रहण पूरा किया
By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:27 IST2021-11-02T12:27:34+5:302021-11-02T12:27:34+5:30

व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप ने यस एसेट मैनेजमेंट का अधिग्रहण पूरा किया
नयी दिल्ली, दो नवंबर व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि उसने यस बैंक के म्यूचुअल फंड कारोबार के अधिग्रहण के लिए लेनदेन पूरा कर लिया है।
व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप की एक सहायक कंपनी जीपीएल फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट को सितंबर में मौजूदा प्रायोजक यस बैंक से यस एसेट मैनेजमेंट के अधिग्रहण के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिली थी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि व्हाइट ओक ग्रुप ने अब यस एसेट मैनेजमेंट को सफलतापूर्वक अपने साथ जोड़ लिया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।