लाइव न्यूज़ :

अगर भारत लौटा विजय माल्या तो जेल में देनी होगीं ये सुविधाएं, ब्रिटेन की कोर्ट को भारत सरकार देगी इनकी लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 3, 2018 12:41 IST

विजय माल्या मामले की सुनवाई कर रही ब्रिटेन की अदालत ने भारतीय प्रशासन से आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 का तीन हफ्ते में वीडियो मांगा है।

Open in App

 विजय माल्या को प्रत्यर्पण मामले में लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट्स कोर्ट द्वारा हाल ही में जमानत दी गई है। अब मामले की सुनवाई कर रही ब्रिटेन की अदालत ने भारतीय प्रशासन से आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 का तीन हफ्ते में वीडियो मांगा है। कोर्ट ने ये वीडियो इसलिए मांगा है क्योंकि माल्या के वकील ने इस पर सवाल खड़े किए थे।

 वहीं,  कोर्ट ने सुनवाई के दौरान भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ रुपये लेकर भड़ोगा करारे गए विजय माल्या के प्रत्यर्पण के संकेत दिए हैं। अब इस मामले की अंतिम सुनवाई की तारीख 12 सितंबर को होगी। अगर ब्रिटेन की कोर्ट से सुनवाई के बाद माल्या भारत आते हैं तो वह बैरक नंबर-12 की ही जेल में रहेंगे।बैरक नंबर 12 में  अभिनेता संजय दत्त, मपीटर मुखर्जी और कसाब जैसों को बंद किया जा चुका है। ऐसे में लंदन कोर्ट में सरकार की तरफ से दावा किया गया कि इस सेल में साफ हवा, रोशनी और आंगन की भी व्यवस्था है।

जेल में व्यवस्था

माल्या के जेल को लेकर किए गए सवाल पर बताया गया है कि जेल में हवा , रोशनी और खिड़की दी गई है।  बैरक 12 में आंगन है, जिससे कैदियों को सूरज की सीधी रोशनी भी मिलती है। इतना ही नहीं इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। साथ ही सेल के बाद 24 घंटे पुलिसबल की तैनाती रहती है।

 बैरक की हर सेल में आमतौर पर 10 से 15 कैदियों को रखा जाता है। वहीं, कैदियों की 24 घंटे में चार बार खान-पान उपलब्ध कराया जाता है। सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच नाश्ता दिया जाता है, दोपहर में भोजन दिया जाता है, शाम में 4.30 बजे के करीब स्नैक्स दिया जाता है और शाम में 7 बजे रात का भोजन दिया जाता है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :विजय माल्याब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया