लाइव न्यूज़ :

व्हील्स इंडिया ने पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए 100 करोड़ के पूंजी निवेश की योजना बनाई

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:19 IST

Open in App

चेन्नई 22 मई स्टील के पहिये बनाने वाली कंपनी व्हील्स इंडिया ने पवन ऊर्जा क्षेत्र के कारोबार में इस वर्ष 100 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च की योजना बनाई है और उसकी चेन्नई में नया कारखाना लगाने की योजना है।

व्हील्स इंडिया के प्रबंध निदेशक श्रीवत्स राम ने शनिवार को यहां बताया कि कंपनी इस राशि का एक अच्छा खासा हिस्सा एल्युमीनियम ढलाई संयंत्र के दूसरे चरण में लगाने पर भी विचार करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ कंपनी 100 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना बना रही है और यह चेन्नई के पास तेरवाय कांडीगाइ में पवन ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित आपूर्ति के लिए एक नया संयंत्र स्थापित करने में लगेगा। वर्तमान में हमारी 3.50 लाख पहिये की उत्पादन क्षमता हैं जिसे हम बढ़ा कर 7.50 लाख पहिये करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘2020-21 की जनवरी-मार्च को समाप्त तिमाही में निर्यात के बड़े आर्डर मिले। घरेलू कृषि ट्रेक्टर के क्षेत्र में पिछले वर्ष अच्छा प्रदर्शन रहा और मुझे विश्वास है कि हम इस वर्ष भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’

व्हील्स इंडिया को बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 25.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका लाभ 4.6 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी को 2020-21 की चौथी तिमाही में 853.3 करोड़ रुपये की आय हुई जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 544.7 करोड़ रुपये रही थी।

वही 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2020-21 में उसका कुल मुनाफ़ा 6.7 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2019-20 में 54.1 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट