लाइव न्यूज़ :

गेहूं बुवाई पिछले साल से 2.53 प्रतिशत ऊपर चल रही है : सरकार

By भाषा | Updated: December 11, 2020 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर गेहूं की खेती का बुवाई का रकबा 2020-21 के चालू बुवाई सत्र में 254.73 लाख हेक्टेयर हो गया है। यह पिछले साल इसी समय से 2.53 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी सरकारी रपट में दी गयी ।

पिछले साल इसी अवधि में 248.44 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजायी हुई थी। कृषि मंत्रालय बयान में कहा, ‘‘रबी की बुवाई की प्रगति अच्छी है। रेपसीड और सरसों सहित गेहूं, दलहन और तिलहन बुवाई के रकबे में अच्छी वृद्धि हुई है।’’

कोविड ​​-19 महामारी के खौफ के दौरान, अभी तक रबी फसलों के तहत बुवाई के रकबे में हुई वृद्धि ‘संतोषजनक’ है।

मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दलहन की बुवाई का रकबा चालू रबी सत्र के 11 दिसंबर तक 9.10 प्रतिशत बढ़कर 130.59 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 119.70 लाख हेक्टेयर था।

इसी अवधि में तिलहन फसलों की बुवाई का रकबा भी सात प्रतिशत बढ़कर 73.79 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पहले 68.93 लाख हेक्टेयर था।

हालांकि, इस साल रबी सत्र में धान बुवाई का रकबा छह प्रतिशत घटकर 10.47 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले साल 11.13 लाख हेक्टेयर था।

इसी प्रकार, मोटे अनाजों के बुवाई का रकबा पिछले साल के इसी दौर के 39.90 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 6.20 प्रतिशत घटकर 37.43 लाख हेक्टेयर गया।

रबी सत्र में अभी तक, सभी रबी फसलों का कुल रकबा पहले के 488 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 3.87 प्रतिशत बढ़कर 507 लाख हैक्टेयर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव