लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप ने कहा, नये अपडेट से फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की व्यवस्था में नहीं होगा कोई बदलाव

By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी इंस्टैंट मैसेजिंग सेवा प्रदाता व्हाट्सएप ने शनिवार को कहा कि उसके नये अपडेट से फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की नीतियों में कोई बदलाव नहीं आयेगा।

व्हाट्सएप पर फेसबुक का पूर्ण स्वामित्व है। व्हाट्सएप ने यह सफाई नये अपडेट की दुनिया भर में हो रही कड़ी आलोचनाओं के बाद दी है।

व्हाट्सएप ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने उपयोक्ताओं को सेवा की शर्तों और गोपनीयता की नीति के बारे में अपडेट देना शुरू किया। व्हाट्सएप ने इसमें बताया कि वह कैसे उपयोक्ताओं के डेटा का प्रसंस्करण करती है और उन्हें (डेटा को) फेसबुक के साथ किस तरह से साझा करती है।

अपडेट में यह भी कहा गया कि व्हाट्सएप की सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिये उपयोक्ताओं को आठ फरवरी, 2021 तक नयी शर्तों व नीति से सहमत होना होगा।

इसने इंटरनेट पर व्हाट्सएप के फेसबुक के साथ उपयोगक्ताओं की जानकारियां साझा करने को लेकर बहस की शुरुआत कर दी। इसके बाद सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्रतिद्वंद्वी ऐप के डाउनलोड में वृद्धि देखी जा रही है।

टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क भी इस बहस में कूद पड़े और उन्होंने लोगों से व्हाट्सएप का इस्तेमाल बंद करने की अपील भी की।

व्हाट्सएप के प्रमुख विल कैथार्ट ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए इस बारे में अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपनी नीति ‘पारदर्शी होने और पीपुल-टू-बिनजेस के वैकल्पिक फीचर की जानकारी देने‘ के लिये अपडेट की है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट होना हमारे लिये महत्वपूर्ण है कि यह अपडेट कारोबार संबंधी जानकारियां देने के लिये है। इससे फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की हमारी नीतियों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव