व्हाट्स ऐप ने 30 लाख भारतीय खातों पर रोक लगाई

By भाषा | Published: August 31, 2021 11:54 PM2021-08-31T23:54:39+5:302021-08-31T23:54:39+5:30

WhatsApp blocked 30 lakh Indian accounts | व्हाट्स ऐप ने 30 लाख भारतीय खातों पर रोक लगाई

व्हाट्स ऐप ने 30 लाख भारतीय खातों पर रोक लगाई

संदेश आदान-प्रदान मंच व्हाट्स ऐप ने 30 लाख से अधिक भारतीय खातों पर रोक लगा दी है। कंपनी को 16 जून से 31 जुलाई के बीच 594 शिकायतों से जुड़ी रिपोर्ट मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए, उसने यह कदम उठाया। व्हाट्स ऐप ने अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। मंगलवार को जारी ताजा रिपोर्ट में व्हाट्सऐप ने कहा कि 16 जून से 31 जुलाई के दौरान 3,027,000 भारतीय खातों पर रोक लगाई गई है। व्हट्स ऐप ने इससे पहले कहा था कि जिन खातों पर रोक लगाई गई उनमें से 95 प्रतिशत से अधिक खातों पर रोक उनके द्वारा थोक संदेशों का अनाधिकृत इसतेमाल किये जाने के कारण लगाई गई। वैश्विक स्तर पर व्हट्स ऐप अपने मंच के दुरुपयोग पर औसतन हर महीने 80 लाख खातों पर रोक लगाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: WhatsApp blocked 30 lakh Indian accounts

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे