लाइव न्यूज़ :

job change 2024: 88 प्रतिशत पेशेवर अपनी नौकरी बदलने पर कर रहे विचार, चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल में बेहतर कार्य-जीवन संतुलन की इच्छा और अधिक वेतन, लिंक्डइन की रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2024 12:27 IST

job change 2024: लिंक्डइन की रिपोर्ट के अनुसार, चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल में बेहतर कार्य-जीवन संतुलन की इच्छा (42 प्रतिशत) और अधिक वेतन (37 प्रतिशत) की आकांक्षा की वजह से ज्यादातर पेशेवर नौकरी बदलना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में 1097 पूर्णकालिक या अस्थायी रोजगार में लगे पेशेवरों पर ‘सेंससवाइड’ के एक शोध पर आधारित है। आंकड़ा पिछले साल की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है।88 प्रतिशत पेशेवर 2024 में नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं।

job change 2024: प्रतिस्पर्धा में बढ़ोतरी के बीच लगभग 88 प्रतिशत पेशेवर इस साल अपनी नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। लिंक्डइन की रिपोर्ट के अनुसार, चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल में बेहतर कार्य-जीवन संतुलन की इच्छा (42 प्रतिशत) और अधिक वेतन (37 प्रतिशत) की आकांक्षा की वजह से ज्यादातर पेशेवर नौकरी बदलना चाहते हैं।

लिंक्डइन की यह रिपोर्ट 24 नवंबर से 12 दिसंबर, 2023 के बीच देशभर में 1097 पूर्णकालिक या अस्थायी रोजगार में लगे पेशेवरों पर ‘सेंससवाइड’ के एक शोध पर आधारित है। रिपोर्ट कहती है कि 88 प्रतिशत पेशेवर 2024 में नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है।

ये पेशेवर अपने करियर में नया रास्ता चुनना चाहते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 10 में से आठ (79 प्रतिशत) पेशेवरों ने कहा कि वे अपने उद्योग या मौजूदा भूमिका से अलग अवसर की तलाश में हैं। सर्वेक्षण में शामिल 72 प्रतिशत पेशेवरों ने कहा कि उन्होंने नौकरी खोजने के अपने दृष्टिकोण को बदल दिया है।

अब वे वीडियो और डिजिटल बायोडाटा जैसे नए प्रारूपों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ज्यादातर पेशेवर कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल करने को भी इच्छुक हैं। लगभग 81 प्रतिशत पेशेवरों का कहना है कि एआई की मदद से उनकी नौकरी की तलाश अधिक प्रभावी और उत्पादक हो सकती है।

टॅग्स :नौकरीदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो