लाइव न्यूज़ :

हमारा 2030 तक राज्य जीडीपी एक लाख करोड़ रुपये पहुंचाने का लक्ष्य: तमिलनाडु मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:27 IST

Open in App

चेन्नई, 20 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार 2030 तक राज्य सकल घरेलू उत्पाद (एसजीडीपी) एक लाख करोड़ रुपये पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये उद्योग जगत से समर्थन की अपील की।

यहां एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का दृष्टिकोण तमिलनाडु को दक्षिण एशिया में निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाना है।

गाइडेंस तमिलनाडु द्वारा आयोजित निवेश सम्मेलन में स्टालिन ने कहा, ‘‘निवेश की योजना बनाने वाले उद्योगों और राज्य में इकाइयां स्थापित करने को इच्छुक उद्यमियों के लिये अनुकूल माहौल तैयार करने को लेकर कदम उठाये गये हैं । इसी के तहत अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मैंने आज (मंगलवार) औपचारिक रूप से पोर्टल 2.0 शुरू किया है, जहां सभी मंजूरी एक ही जगह पर मिलेगी।’’

द्रमुक के सत्ता में आने के बाद इस प्रकार का यह पहला सम्मेलन है।

सम्मेलन में 49 कंपनियों ने 28,508 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी। इससे 83,482 नई नौकरियां सृजित होंगी। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सरकार और कंपनियों के बीच दस्तावेज अदान-प्रदान किये गये।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का दृष्टिकोण तमिलनाडु को दक्षिण एशिया में पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने का है।’’

स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार 2030 तक राज्य सकल घरेलू उत्पाद एक लाख करोड़ रुपये पहुंचाने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये उद्योग जगत से समर्थन की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक