लाइव न्यूज़ :

वोल्टअप ने बैटरी अदला-बदली केंद्रों के लिये एचपीसीएल के साथ भागीदारी की

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दो-पहिया और तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये बैटरी अदला-बदली सुविधा उपलब्ध करने वाली स्टार्ट-अप वोल्ट अप ने सोमवार को कहा कि उसने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि.(एचपीसीएल) के साथ भागीदारी की है। यह भागीदारी इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिये बैटरी अदला-बदली केंद्र खोलने को लेकर है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भागीदारी के तहत अगले छह महीनों में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिये 50 से अधिक बैटरी अदला-बदली केंद्र खोलने की योजना है। पहले दो केंद्र जयपुर में खोले गये हैं।

इस भागीदारी के बारे में वोल्ट अप के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) सिद्धार्थ काबरा ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड में एचपीसीएल पहले से काम कर रही है। कंपनी अपने तत्काल ईंधन के मौजूदा मॉडल के साथ बैटरी अदला-बदली बुनियादी ढांचे के महत्व को समझती है।’’

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से वोल्ट अप के तत्काल बैटरी बदलने की सुविधा वाले व्यापार मॉडल के अनुरूप है।

काबरा ने कहा, ‘‘एचपीसीएल के साथ इस गठजोड़ से सुरक्षित, सतत स्मार्ट शहरी वाहनों को बढ़ावा मिलेगा जबकि स्वच्छ हवा के साथ अगली पीढ़ी के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव