लाइव न्यूज़ :

फॉक्सवैगन को इस साल अपनी ‘सेकंड हैंड’ कारों की बिक्री के दोगुना होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:57 IST

Open in App

मुंबई, 12 दिसंबर जर्मनी की कार कंपनी फॉक्सवैगन को इस साल भारतीय बाजार में अपनी पुरानी यानी सेकंड हैंड कारों की बिक्री का कारोबार दोगुना होकर 20,000 इकाइयों तक पहुंचने की उम्मीद है।

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि पुराने वाहनों के प्रति ग्राहकों के बदलते रुझान को देखते हुए कंपनी को अपनी पुरानी कारों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में ग्राहकों के रुझान में एक बदलाव यह आया है कि अब वे परिवार में एक से अधिक गाड़ियां चाहते हैं। दरअसल परिवार के सदस्यों के आवागमन के लिए अलग-अलग वाहन की जरूरत महसूस की जा रही है। ऐसी स्थिति में जो लोग एक और वाहन लेने की क्षमता रखते हैं उनके अतिरिक्त वाहन खरीदने की संभावना है।’’

गुप्ता ने कहा कि नए खरीदारों का बाजार में आना एक चुनौती है और इसी के साथ आवागमन के लिए निजी वाहन की बढ़ती जरूरत पुरानी कारों की मांग बढ़ाने का काम कर रही है।

फॉक्सवैगन ने पुराने वाहनों के बाजार में वर्ष 2012 में प्रवेश किया था। इसके लिए उसने ‘दास वेल्ट ऑटो ब्रांड’ शुरू किया था।

कोविड-19 महामारी की पहली लहर धीमी पड़ने के साथ जून, 2020 में फॉक्सवैगन ने पुरानी कारों की खरीद और बिक्री के लिए एक डिजिटल मंच ‘दास वेल्ट ऑटो 3.0’ की शुरुआत की थी।

फॉक्सवैगन ने पिछले साल करीब 10,000 पुरानी कारों की बिक्री की थी। गुप्ता ने कहा कि इस साल यह आंकड़ा 20,000 वाहन रहने की उम्मीद है।

कंपनी ने इस साल की शुरुआत में एक अध्ययन भी किया था जिसमें वर्ष 2025 तक पुरानी कारों का बाजार करीब 40-45 लाख वाहनों तक पहुंचने की संभावना जताई गई थी। यह संख्या नए वाहनों की बिक्री की तुलना में करीब दोगुनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव