लाइव न्यूज़ :

ब्याज बकाया को इक्विटी में बदलने के विकल्प पर विचार कर रही है वोडाफोन आइडिया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया सांविधिक भुगतान को टाले जाने से उत्पन्न ब्याज को इक्विटी में बदलने के विकल्प पर विचार कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अक्षय मूंदरा ने कंपनी के नतीजों के विवरण दौरान कहा कि कंपनी कोष जुटाने के लिए बैंकों और निवेशकों के साथ भी बातचीत कर रही है और इसका एक हिस्सा इस वित्त वर्ष में ऋण से संबंधित देनदारियों को पूरा करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

सरकार ने कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनियों को अपने नकदी प्रवाह में सुधार और व्यापार में निवेश करने का अवसर प्रदान करने के लिए स्पेक्ट्रम और समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के लिए अपने सभी बकाया भुगतान को चार साल के लिए टालने का विकल्प दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘एजीआर बकाया के लिए हम उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुरूप अंतिम राशि निर्धारित करने को दूरसंचार विभाग के साथ चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा इस तरह के स्थगन को इक्विटी में बदलने का एक विकल्प है। हम इसका मूल्यांकन कर रहे हैं और 12 जनवरी, 2022 की समयसीमा तक ब्याज को इक्विटी में बदलने पर अंतिम रूप से फैसला करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?