लाइव न्यूज़ :

वायरस से प्रभावित यूरोपीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन पैकेज मिलने की संभावना

By भाषा | Updated: December 10, 2020 12:44 IST

Open in App

फ्रैंकफर्ट, 10 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस महामारी के ताजा प्रकोप के मद्देनजर यूरोपीय सेंट्रल बैंक गुरुवार को व्यवसायों, श्रमिकों और सरकारों का समर्थन करने के लिए 500 अरब यूरो (करीब 600 अरब अमेरिकी डॉलर) या उससे अधिक के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर सकता है।

बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने स्पष्ट संकेत दिए कि इस बारे में फैसला किया जा रहा है और कहा कि बैंक की 25 सदस्यीय प्रशासकीय परिषद की बैठक में यूरोपीय संघ की 19 अर्थव्यवस्थाओं को मदद पहुंचाने का फैसला किया जा सकता है।

विश्लेषकों का मानना ​​है कि केंद्रीय बैंक अपने मौजूदा 1350 अरब यूरो (1640 अरब डॉलर) के आपातकालीन बॉन्ड खरीद कार्यक्रम को 500 अरब यूरो या उससे अधिक बढ़ा सकता है।

इसके अलावा यूरो क्षेत्र में बैंकों के माध्यम से अधिक सस्ते ऋण मुहैया कराए जा सकते हैं तथा ऋण अदायगी में भी राहत दी जा सकती है।

लेगार्ड ने कहा कि कोरोना वायरस का टीका प्रभावी रूप से आने और सामान्य आर्थिक गतिविधि फिर शुरू होने तक अर्थव्यवस्था को समर्थन देने का सिलसिला जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट