लाइव न्यूज़ :

विक्रम सोलर ने पश्चिम बंगाल में 10 मेगावाट क्षमता का सौर संयंत्र चालू किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 23:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर विक्रम सोलर ने सोमवार को कहा कि उसका पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी लि. (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) के लिये 10 मेगावाट क्षमता का सौर संयंत्र चालू हो गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि परियोजना का उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया।

सौर संयंत्र पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित है और इसमें विक्रम सोलर के 30,150 सौर मोड्यूल लगे हैं।

बयान के अनुसार संयंत्र से कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में 10,540 टन सालाना की कमी आएगी और इससे 17,649 घरों को बिजली मिलेगी।

बीरभूम में 10 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र के अलावा विक्रम सोलर डब्ल्यूबीएसईडीसीएल के लिये राज्य में विभिन्न जगहों पर 33 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित कर चुकी है। इसके अलावा 10 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना पर काम चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर