लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश रेरा ने सुपरटेक की दो परियोजनाओं के पंजीकरण आवेदन को खारिज किया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 00:00 IST

Open in App

नोएडा 15 जुलाई उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने बृहस्पतिवार को डेवलपर सुपरटेक लिमिटेड की दो परियोजनाओं के पंजीकरण आवेदन को खारिज कर दिया।

यूपी रेरा ने कहा कि उसने यह निर्णय पहले से सुपरटेक के पंजीकृत परियोजनाओं को पूरा करने में विफलता और घर खरीदारों को राहत देने वाले प्राधिकरण के आदेशों का पालन करने में विफलता के चलते लिया है।

रेरा ने हालांकि पिछले आदेशों का पर्याप्त रूप से पालन करने के बाद इन दो परियोजनाओं के पंजीकरण के लिए फिर से आवेदन करने का दूसरा अवसर देने का भी फैसला किया है।

रेरा सचिव राजेश कुमार त्यागी ने कहा, "यूपी रेरा ने 24 जून को राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई अपनी 63वीं बैठक में सुपरटेक लिमिटेड की दो प्रस्तावित परियोजनाओं के पंजीकरण के आवेदन को खारिज करने का फैसला किया।"

उन्होंने कहा कि गोल्फ कंट्री जीएच01- फेज-1ए और गोल्फ कंट्री जीएच01- फेज-1बी के पंजीकरण को रेरा की धारा 5 के तहत धारा 4(2)(बी) और सेक्शन-11(4)(बी) के तहत ख़ारिज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव