लाइव न्यूज़ :

यूएसआईएसपीएफ भारत में विमान से पहुंचायेगा आक्सीजन सिलेंडर

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 अप्रैल भारत केन्द्रित एक अमेरिकी व्यापार समूह ने रविवार को कहा कि उसने भारत के लिये एक लाख हल्के आक्सीजन संकेन्द्रक का आर्डर दिया है। वह नयी दिल्ली और अन्य शहरों के लिये विमान से आक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने पर काम कर रहा है।

अमेरिका-भारत के बीच व्यापार वकालत करने वाले इस समूह ने यह भी कहा है कि वह सीधे कंपनियों से टीका लेकर भारत को भेज रहा है।

यूएस-इंडिया स्ट्रेटजिक एण्ड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) नामक इस व्यापार समूह के अध्यक्ष एवं सीईओ मुकेश अघी ने कहा, ‘‘महामारी से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिये हर मोर्चे पर एकजुट प्रयास करने की जरूरत है। यह समय है जब व्यापपक आवश्यकतायें हैं और चारों तरफ से संसाधन जुटाने की आवश्यकता है।’’

अघी ने कहा कि यूएसआईएसपीएफ भारत सरकार के साथ इस मामले में नजदीकी से काम कर रहा है ताकि जरूरी उपकरणों और आपूर्ति को बिना किसी रुकावट के पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में यूएसआईएसपीएफ जल्द ही इस कार्य के लिये समर्पित एक वेब पोर्टल भी शुरू करने जा रहा है जिसमें व्यक्तिगत स्तर के प्रयासों और अन्य कंपनियों द्वारा किये जा रहे प्रयासों को केन्द्रित किया जा सकेगा।

यूएसआईएसपीएफ के प्रयासों का ब्यौरा देते हुये अघी ने कहा कि भारत को जल्द ही एक दर्जन आईएसओ कंटेनर प्राप्त होंगे। इनके जरिये देश के भीतर आक्सीजन का परिवहन करने में मदद मिलेगी। ये कंटेनर एशिया के विभिन्न हिस्सों से विमान अथवा जलपोतों के जरिये पहुंचाये जा रहे हैं। एक और दर्जन कंटेनरों को भारत पहुंचाने के लिये पहचान की जा चुकी है। यह आंकड़ा तीन गुना करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि अपने सदस्यों द्वारा किये गये अनुदान से यूएसआईएसपीएफ ने एक लाख हल्के उठाकर ले जाने योग्य आक्सजीन सिलेंडर का आर्डर दे दिया है। इनका घर और अस्पताल में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन्हें जल्द ही भारत को भेजा जायेगा। यूएसआईएसपीएफ इसको लेकर अमेरिका, मैक्सिको, मलेशिया और चीन में विनिर्माताओं के साथ संपर्क में है।

अघी ने यह भी कहा कि भारत को जल्द ही सीधे दवा कंपनियों से टीके की बड़ी खेप भी प्राप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव