लाइव न्यूज़ :

भारत में पुराने वाहनों का बाजार 2026 तक 82 लाख इकाइयों तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:14 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर भारत में पुराने वाहनों का बाजार 2026 तक 82 लाख इकाइयों तक पहुंच सकता है। मार्च 2021 में खत्म हो रहे वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 40 लाख है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि पुराने वाहनों का बाजार बढ़ने के पीछे छोटे शहरों में इन वाहनों की अधिक मांग, नए वाहनों की बढ़ती कीमतें और ग्राहकों की बदलती पसंद है।

‘ग्रांट थॉर्टन भारत’ की रिपोर्ट में कहा गया कि 2021 से 2030 के बीच 14.8 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ 2030 तक बाजार का आकार बढ़कर 70.8 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया कि नए वाहनों की कीमतें बढ़ने के कारण भारतीय उपभोक्ताओं के लिए पुराने वाहन पसंदीदा विकल्प बनने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘भारत में पुराने वाहनों का बाजार वित्त वर्ष 2025-26 तक दोगुना होकर 82 लाख इकाई तक पहुंच सकता है जो वित्त वर्ष 2020-21 में करीब 40 लाख इकाई था।’’

‘ग्रांट थॉर्टन इंडिया’ के पार्टनर और ऑटो क्षेत्र के प्रमुख साकेत मेहरा ने कहा कि पुराने वाहन खरीदने को ग्राहक अब पहले से कहीं अधिक तरजीह दे रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि छोटे शहरों से पुराने वाहनों की अधिक मांग आने की उम्मीद है और पुराने वाहनों की बिक्री वर्तमान की 55 फीसदी से बढ़कर अगले चार वर्ष में करीब 70 फीसदी होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव