लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कोष टीएफसीसी ने 31,000 करोड़ रुपये में रामचरण कंपनी में 46 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:15 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर न्यूयॉर्क के कोष टीएफससीसी इंटरनेशनल ने चेन्नई की कंपनी रामचरण में 46 प्रतिशत हिस्सेदारी का 4.14 अरब डॉलर (31,000 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। रामचरण कंपनी मुख्य रूप से रसायन वितरण के क्षेत्र में काम करती है।

बुधवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह निवेश लक्षित कंपनी की ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली और सोडियम सिलिकेट से बनी ऊंची भंडारण क्षमता के नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों में किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि यह निवेश पांच से सात साल में पूरा होगा। इसका पहला चरण जनवरी में पूरा होगा।

टीएफसीसी इंटरनेशनल एक गहन प्रभाव वाला कोष है। इसमें उच्च संपदा (हाई नेटवर्थ) वाले लोगों, सरकारी एजेंसियों और न्यूयॉर्क स्थित वित्तीय संस्थानों का निवेश है।

यह कोष भारत में पर्यावरण समाधानों, नवीकरणीय ऊर्जा और सस्ते घरों में निवेश की संभावना तलाश रहा है।

फिलहाल दक्षिण एशिया में टीएफसीसी का 20 अरब डॉलर का निवेश है। यह रामचरण कंपनी में निवेश के जरिये भारतीय बाजार में उतर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम