लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी ऊर्जा सचिव ने कहा, भारत के साथ मजबूत ऊर्जा साझेदारी में ‘गहरी दिलचस्पी’

By भाषा | Updated: June 16, 2021 11:33 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 जून अमेरिकी ऊर्जा सचिव जेनिफर एम ग्रानहोम ने कहा कि बाइडेन प्रशासन भारत के साथ मजबूत ऊर्जा साझेदारी कायम करना चाहता है।

अमेरिका की पहली महिला ऊर्जा सचिव ग्रैनहोम ने मंगलवार को सीनेट के समक्ष एक सुनवाई के दौरान पूछे गए एक सवाल का जवाब में यह बात कही।

उन्होंने सांसदों से कहा, ‘‘मुझे भारत और अमेरिका के बीच एक मजबूत साझेदारी सुनिश्चित करने में बेहद दिलचस्पी है, और ऐसे कई ऊर्जा साधन हैं, जो भारत को उसके लक्ष्यों को हासिल करने में मदद कर सकते हैं।’’

सांसद रोजर मार्शल ने कहा कि ऊर्जा राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है और इसका इस्तेमाल दोस्तों की मदद करने या दुश्मनों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विशेष रूप से क्वाड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता दे रहा हूं।’’

उन्होंने भारत को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में मदद करने और इस अवसर से फायदा उठाने पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव