लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी व्यापार प्रमुख ने सीनेट की वित्त समिति के समक्ष वैक्सीन छूट का समर्थन किया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 12:19 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 मई कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों में अस्थाई रूप से छूट देने के बाइडन प्रशासन के फैसले का बचाव करते हुए एक शीर्ष अमेरिकी व्यापार अधिकारी ने कहा कि भारत में लोग महामारी के चलते ‘‘अस्तित्व के संकट’’ का सामना कर रहे हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका सहित कई विकासशील देश ट्रिप्स समझौते में छूट देने की मांग कर रहे थे।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने बुधवार को कोविड-19 की सुनवाई के दौरान सीनेट की वित्त समिति के समक्ष कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के संबंध में आपको अखबार पढ़ने या टीवी खोलने और भारत के दृश्यों को देखने और इस सच्चाई को स्वीकार करने की जरूरत है कि इस महामारी खत्म नहीं हुई है और यहां तक कि जिन देशों ने सोचा कि वे अच्छी स्थिति में हैं, अगर आप लापरवाह हुए तो हालात बहुत अधिक बिगड़ सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के संबंध में मैं भारत के लोगों के लिए कहूंगी कि उन सभी देशों में लोगों के लिए अस्तित्व का संकट है, जहां टीकाकरण की संख्या दो प्रतिशत से भी कम है।’’

ताई सीनेटरों के सवालों का जवाब दे रही थीं, जो विश्व व्यापार संगठन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के कदम का समर्थन करने के लिए बाइडन प्रशासन के निर्णय पर संदेह कर रहे थे।

गौरतलब है कि अक्तूबर 2020 में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कोविड की रोकथाम एवं इलाज के लिये ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों को लागू करने के संबंध में डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्य देशों को छूट देने का एक प्रस्ताव सौंपा था।

बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार संबंधी पहलुओं (ट्रिप्स) को लेकर समझौता जनवरी 1995 में लागू हुआ था। यह कॉपीराइट, औद्योगिक डिजाइन, पेटेंट और अघोषित सूचना या व्यापार गोपनीय जानकारी की सुरक्षा जैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर किया गया एक बहुपक्षीय समझौता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव