लाइव न्यूज़ :

ट्रंप की वीजा आवेदनों को खारिज करनी वाली नीतियों को अमेरिकी एजेंसियों ने बदला

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:20 IST

Open in App

वाशिंगटन 11 जून अमेरिका की वीजा एजेंसियों ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एच-1बी वीजा सहित अन्य वीजी आवेदनों को नोटिस दिये बिना सीधे नकार देने वाली 2018 की कड़ी नीतियों को खारिज करते हुए इसमें महत्वपूर्ण सुधार किया है, जिससे आवेदनकर्ताओं को अनजाने में हुई चूक को सुधारने और वैध आव्रजन के रास्ते की रुकावटें दूर होंगी।

एजेंसियों ने एच1 बी वीजा के अलावा एल1, एच-2बी, जे-1, जे-2, आई,एफ और ओ वीजा जैसी अन्य अप्रवास वीजा नीतियों में भी बदलाव किया है जिसे ट्रंप प्रशासन ने कड़ा कर दिया था।

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वह अप्रवासी वीजा आवेदनों की शीघ्र प्रक्रिया के लिए अपनी नीतियों में बदलाव कर रही है।

उसने कहा कि प्रमाण के लिए अनुरोध (आरएफई), आवेदन अस्वीकार करने के कारण का नोटिस (एनओआईडी) और रोजगार प्राधिकरण दस्तावेजों (ईएडी) के लिए वैधता अवधि में भी सुधार किया गया है। इसकी अवधि अब बढ़ा दी गई है।

यूएससीआईएस ने एनओआईडी और आरएफई नीति में भी बदलाव किया है। इन नीतियों के जरिये आव्रजन अधिकारी पहले बिना किसी नोटिस के अप्रवासी वीजा आवेदन अस्वीकार कर देते थे। अब हालांकि वे ऐसा नहीं कर सकेंगे।

तत्कालीन ट्रंप सरकार ने दरअसल वर्ष 2018 में एच1 बी वीजा नीतियों को कड़ा कर दिया था। ट्रंप प्रशासन ने एच1बी वीजा के आवेदनों को अस्वीकार करने के लिए आव्रजन अधिकारियों को अधिक शक्ति दे दी थी। इन शक्तियों के तहत अधिकारी बिना कोई कारण या नोटिस जारी करे आवेदनकर्ताओं के आवेदन को अस्वीकार कर सकते थे।

यूएससीआईएस की निदेशक ट्रेसी रेनॉड ने कहा, ‘‘ये नीतिगत उपाय हमारे देश की कानूनी आव्रजन प्रणाली के लिए अनावश्यक बाधाओं को खत्म करने के लिए राष्ठ्रपति बिडेन और उपराष्ट्रपति हैरिस सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं। इन नीतियों से आव्रजन लाभ के लिए योग्य गैर- नागरिकों पर से बोझ कम होगा।’’

यूएससीआईएस की तरफ से नीतियों में किये गये बदलाव से आवेदनकर्ताओं की अनजाने में हुई चूक को सुधारने का अवसर सुनिश्चित किया जा सकेगा। मौटे तौर पर नीतियों में बदलाव से अप्रवासी अधिकारी अब आवेदनकर्ताओं को आरएफई और एनओआईडी के तहत आवेदन अस्वीकार करने की बजाय अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए कह सकेंगे।

गौरतलब है कि एच1भी वीजा प्रक्रिया भारतीय प्रद्योगिकी कंपनियों और पेशेवरों में काफी चर्चित है।

यह एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को तकनीकी विशेषज्ञता जैसे व्यवसायों में विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर