लाइव न्यूज़ :

डीएपी खाद पर सब्सिडी बढ़ाने के फैसले पर उ.प्र. के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री ने किया केंद्र का धन्यवाद

By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:00 IST

Open in App

लखनऊ, 19 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को डीएपी खाद के लिए सब्सिडी में 140 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है।

कृषि मंत्री शाही ने 'भाषा' को बताया कि केन्द्र सरकार ने डीएपी खाद के लिए सब्सिडी को प्रति बैग 500 रुपए से 140 प्रतिशत बढ़ाकर 1200 रुपए करने का निर्णय लिया है। ऐसा होने से किसानों को डीएपी बोरी 2400 रुपए के बजाए अब पहले की ही तरह 1200 रुपए में मिलेगी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में खाड़ी देशों ने डीएपी खाद के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतें काफी बढ़ा दी हैं, जिसकी वजह से डीएपी खाद की एक बोरी की कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। लिहाजा, किसानों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने सब्सिडी में 140 प्रतिशत की भारी बढ़ोत्तरी का फैसला किया है। केंद्र सरकार अगर ऐसा नहीं करती तो किसानों को बहुत दुश्वारी होती।

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से किसान व्यापक स्तर पर लाभान्वित होंगे। डी0ए0पी0 खाद की प्रति बोरी सब्सिडी की राशि में इससे पहले कभी भी एक बार में इतनी वृद्धि नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव