लाइव न्यूज़ :

विजय माल्या को लगा बड़ा झटका, ब्रिटेन की अपीलीय अदालत से नहीं मिली अपील की मंजूरी

By भाषा | Updated: July 26, 2018 04:48 IST

जज एंड्र्यू हेनशॉ ने माल्या की संपत्तियां जब्त करने पर रोक लगाने से मना करते हुए उसे अपील करने का अधिकार देने से मना कर दिया। अपीलीय न्यायालय के जजों ने माल्या के आवेदन पर विचार करने के बाद कल इससे मना कर दिया। 

Open in App

लंदन , 26 जुलाईः ब्रिटेन की अपीलीय न्यायालय ने वहां के हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को अपील करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने करीब 1.145 अरब पौंड की राशि वसूलने के संबंध में 13 भारतीय बैंकों के पक्ष में फैसला दिया था। 

जज एंड्र्यू हेनशॉ ने माल्या की संपत्तियां जब्त करने पर रोक लगाने से मना करते हुए उसे अपील करने का अधिकार देने से मना कर दिया। अपीलीय न्यायालय के जजों ने माल्या के आवेदन पर विचार करने के बाद कल इससे मना कर दिया। 

जैवाला एंड कंपनी एलएलपी के वरिष्ठ वकील कार्तिक मित्तल ने कहा, ‘‘अपील को मंजूरी देने से इनकार करने के बाद हाई कोर्ट का निर्णय ही अंतिम हो गया है। अब माल्या के पास उस फैसले के खिलाफ अपील का कोई रास्ता नहीं बचा है।’’ 

गौरतलब है कि भारतीय बैंकों से कर्ज लेकर देश फरार होने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। भारत के 13 बैंकों की कंसोर्शियम के संघ की याचिका पर ब्रिटेन की अदालत उनकी संपत्ति जब्त करने की अनुमति दे चुकी है। साथ ही लंदन स्थित संपत्तियों की तालाशी का भी आदेश दे चुकी है। 

अदालत के आदेश के बाद यूके प्रवर्तन अधिकारी हर्टफोर्डशायर स्थिति उनकी संपत्ति की तलाशी लेंगे। यूके हाईकोर्ट ने अधिकारियों और उनके एजेंट्स को टेविन, वेलविन में लैडीवॉक और ब्राम्बले लॉज में भी तलाशी लेने की अनुमति दी गई है।

आपको बता दें, पिछले दो साल से लंदन में रह रहे माल्या पर भारतीय बैंकों के साथ कर्ज में 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग का आरोप है। भारतीय एजेंसियों की ओर से दाखिल उन अर्जी का विरोध कर रहे हैं, जिसमें उन्हें भारत को सौंपे जाने की बात है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :विजय माल्याब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक