लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर से दुपहिया वाहनों की बिक्री हो रही प्रभावित: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 19, 2021 17:50 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर दुपहिया वाहनों के बाजार को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में सीमित त्यौहारी मौसम के बावजूद अभी तक बिक्री में 30 से 50 प्रतिशत तक गिरावट आ चुकी है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि पहली लहर के विपरीत दूसरी लहर का प्रकोप छोटे शहरों में भी देखा जा रहा है।

गुड़ी पड़वा 13 अप्रैल को था, जो महाराष्ट्र का एक प्रमुख त्यौहार है, जबकि नवरात्रि चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान वाहनों की अच्छी-खासी बिक्री होती है।

रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि इस महीने में अभी तक बिक्री में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है और अगर बिक्री में अभी सुधार नहीं हुआ तो फिर अगले त्यौहारी मौसम यानी अक्टूबर से ही इसमें सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

इसमें कहा गया कि डीलरों ने उत्तर और मध्य भारत में शादियों के मौसम के चलते अप्रैल में अच्छी बिक्री की उम्मीद में काफी स्टॉक उठाया है। इसके साथ ही रबी फसल आने के चलते ग्रामीण मांग बढ़ने की उम्मीद है।

हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक बिक्री उम्मीद से काफी कम है और कई ग्राहकों ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपनी बुकिंग रद्द कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव