लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन को कटहल निर्यात करेगा त्रिपुरा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:20 IST

Open in App

अगरतला, 21 मई मणिपुर के बागवानी विभाग के निदेशक फणिभूषण जमातिया ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया में अनानास और नींबू का सफलतापूर्वक निर्यात करने के बाद त्रिपुरा अब ब्रिटेन को कटहल का निर्यात करने जा रहा है।

जमातिया ने कहा कि परीक्षण के रूप में, 350 कटहल की एक खेप बृहस्पतिवार को नई दिल्ली भेजी गई जहां से उसे ब्रिटेन भेजा जाएगा।

प्रदेश के कृषि और बागवानी विभाग मंत्री प्रणजीत सिन्हा रॉय ने ट्वीट किया, ‘‘इंग्लैंड, त्रिपुरा के मीठे कटहल का स्वाद लेने वाला है। त्रिपुरा, पहली बार कटहल का निर्यात कर रहा है, जिसमें बहुत अधिक संभावनाएं हैं। पहली खेप भेज दी गई है। राज्य से अनानास (क्वीन पाइनएप्पल) के बाद अब कटहल भी निर्यात की सूची में आया है।’’

निर्यात कारोबार करने वाली गुवाहाटी की एक कंपनी ने एक कटहल की कीमत 30 रुपये तय की है।

जमातिया ने बताया, ‘‘पहली खेप बृहस्पतिवार को गुवाहाटी भेज दी गई है। फिर इसे शुक्रवार को दिल्ली के रास्ते ब्रिटेन भेजा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि निर्यात की खेप को आधिकारिक तौर पर कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के अधिकारियों द्वारा नई दिल्ली से एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस कार्यक्रम में त्रिपुरा के बागवानी सचिव सी के जमातिया राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जमातिया ने कहा, ‘‘अगर परीक्षण सफल रहा, तो गुवाहाटी की कंपनी हर सप्ताह पांच टन कटहल खरीद सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव