OYO Jobs Cut 2022: ओयो 3700 कर्मचारियों में करीब 600 की छंटनी करेगी, जानें असर

By भाषा | Published: December 3, 2022 02:44 PM2022-12-03T14:44:37+5:302022-12-03T15:37:40+5:30

OYO Jobs Cut 2022: टीम के आकार में लगभग 50 - 70 प्रतिशत की कटौती हुई है और लोगों को 30 दिनों में बिना किसी वेतन के कंपनी से बाहर निकलने के लिए कहा जा रहा है।

Travel tech firm OYO to downsize its 3700-employee base, cut 600 jobs in technology, corporate Statement | OYO Jobs Cut 2022: ओयो 3700 कर्मचारियों में करीब 600 की छंटनी करेगी, जानें असर

अप्रैल-सितंबर 2022 की छमाही में उसका राजस्व 24 प्रतिशत बढ़कर 2,905 करोड़ रुपये हो गया।

Highlightsचालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 63 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ (एबिटा) दर्ज किया है। अप्रैल-सितंबर 2022 की छमाही में उसका राजस्व 24 प्रतिशत बढ़कर 2,905 करोड़ रुपये हो गया।

OYO Jobs Cut 2022: आईपीओ लाने की तैयारी में जुड़ी यात्रा प्रौद्योगिकी फर्म ओयो ने शनिवार को बताया कि वह प्रौद्योगिकी और कॉरपोरेट क्षेत्र में 600 नौकरियों की कटौती करेगी इस तरह कंपनी अपने 3,700 कर्मचारियों में करीब 10 प्रतिशत को कम करेगी। साथ ही कंपनी संबंध प्रबंधन दल में करीब 250 लोगों की भर्ती भी करेगी।

ओयो ने कहा कि यह कदम उसके संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलावों को लागू करने का हिस्सा है। कंपनी अपने उत्पाद और इंजीनियरिंग, कॉरपोरेट मुख्यालय और ओयो 'वैकेशन होम्स' के दल का आकार घटा रही है। इसके अलावा संबंध प्रबंधन और कारोबार विकास के क्षेत्र में भर्ती की जा रही है।

एक बयान में कहा गया, ''ओयो अपने 3,700 कर्मचारियों में 10 प्रतिशत को कम करेगी, जिसमें 250 सदस्यों की नयी भर्ती और 600 कर्मचारियों की छंटनी शामिल है।'' कंपनी ने बताया कि सुचारू कामकाज के लिए उत्पाद और इंजीनियरिंग टीमों का विलय किया जा रहा है। बेहतर उपभोक्ता और पार्टनर सेवा के लिए संबंध प्रबंधन दल में 250 सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

इससे कंपनी के मंच पर होटलों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। ओयो के संस्थापक और समूह सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा, ''हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि जिन लोगों को हम जाने दे रहे हैं, उनमें से अधिकांश को अच्छी जगह काम मिल जाए। इन कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए ओयो टीम का प्रत्येक सदस्य और खुद मैं सक्रिय रूप से काम करूंगा।''

Web Title: Travel tech firm OYO to downsize its 3700-employee base, cut 600 jobs in technology, corporate Statement

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे