लाइव न्यूज़ :

ट्रांसपोर्टर संगठन ने कोरोना संक्रमण को लेकर ऑक्सीजन टैंकर चालकों के लिये वित्तीय मदद की मांग की

By भाषा | Updated: May 9, 2021 18:27 IST

Open in App

मुंबई, नौ मई ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आये ऑक्सीजन टैंकर चालकों के इलाज के खर्च के लिये वित्तीय मदद की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय मदद सरकार या फिर ऑक्सीजन उत्पादन करने वाली कंपनियों को देनी चाहिए।

एआईएमटीसी कोर कमेटी के चेयरमैन बाल मलकित सिंह ने शनिवार देर शाम एक बयान में कहा कि वाणिजय मंत्रालय द्वारा शनिवार को ‘ऑनलाइन’ बुलाये गये सम्मेलन में संगठन ने सरकार से ऑक्सीजन टैंकर चालकों के लिये रो-रो (रेल और हवाई जहाज के जरिये टैंकर की ढुलाई) सेवा को लेकर मुफ्त में आने-जाने की सुविधा के साथ खाना और पानी की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया।

संगठन ने कहा कि देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के साथ ऑक्सीजन की भारी किल्लत के बीच वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुरेश कुमार नायर ने ऑक्सीजन के निर्बाध परिवहन से जुड़े मसलों के समाधान के लिये यह बैठक बुलायी थी।

सिंह ने कहा, ‘‘पिछले लॉकडाउन के दौरान ट्रक चालकों की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। हालांकि इस बार चालकों को देश के ग्रामीण क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। उनमें से कुछ हर दिन संक्रमित हो रहे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई चालक कोविड पॉजिटिव होता है, तो ट्रांसपोर्टरों को हर चालक के इलाज पर 3 से 3.5 लाख तक खर्चा आता है।’’

सिंहं ने कहा, ‘‘इसीलिए हमने इस लागत की भरपाई के लिये वित्तीय सहायता की मांग की है।’’

इसके अलावा एआईएमटीसी ने टैंकर ट्रांसपोर्टरों की तरफ से रो-रो सेवाओं के मामले में ऑक्सीजन टैंकर चालकों के लिये खाना और पीने के पानी के साथ मुफ्त में आने-जाने की सुविधा की अनुमति देने की मांग की है। साथ ही संबंधित पक्षों की सलाह से ट्रांसपोर्टरों को प्रति महीने प्रति किलोमीटर के हिसाब से स्थिर लागत का भुगतान किये जाने की भी मांग की गयी है।

सिंह ने कहा कि विनिर्माताओं द्वारा ऑक्सीजन आपूर्ति से संबद्ध ट्रांसपोर्टरों को समय पर भुगतान, प्रोत्साहन और वित्तीय मदद के साथ पुरस्कृत किये जाने की भी जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट