स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया उद्घाटन, सदर्न ट्रेवल्स का 50 साल पूरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 15, 2022 03:24 PM2022-09-15T15:24:23+5:302022-09-15T15:25:20+5:30

स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर सदर्न ट्रेवल्स के नए लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया।

Tourism Minister G Kishan Reddy congratulates on Golden Jubilee Southern Travels Kashi Vishwanath Temple | स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया उद्घाटन, सदर्न ट्रेवल्स का 50 साल पूरे

50 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के चलते ही 8 बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।

Highlightsयात्रा और पर्यटन के लिए सदर्न ट्रेवल्स के योगदान को प्रकट करने और समझने में प्रसन्नता हो रही है।50 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के चलते ही 8 बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।

नई दिल्लीः यात्रा और पर्यटन के क्षेत्र प्रमुख संगठनों में से एक सदर्न ट्रेवल्स ने अपनी पांच दशकों की यात्रा पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया। इस स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर सदर्न ट्रेवल्स के नए लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया।

केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में सदर्न ट्रेवल्स ने घोषणा की कि यह पहली कंपनी है, जिसे काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में 18 कमरे और 36 डॉर्मिटरी बेड की सुविधा प्राप्त हुई है। इस अवसर पर रेड्डी ने कहा कि मुझे यात्रा और पर्यटन के लिए सदर्न ट्रेवल्स के योगदान को प्रकट करने और समझने में प्रसन्नता हो रही है।

सदर्न ट्रेवल्स द्वारा समय के साथ लोगों और संस्कृति के प्रति की गई प्रतिबद्धताएं वास्तव में एक इतिहास है। सदर्न ट्रेवल्स की 50 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के चलते ही 8 बार राष्ट्रीय पुरस्कार और डब्ल्यूटीएम, आईटीबी बर्लिन, आईसीसीए, एटीएम, टीएएनए और अंतरराष्ट्रीय ख्याति की अन्य घटनाओं में देश का प्रतिनिधित्व करने का विशेषाधिकार प्राप्त हुआ है।

यह कंपनी का नेतृत्व ही है जो भारतीय संस्कृति के निहित नैतिक मूल्यों पर चलते हुए इसे संभव बनाया है।" सदर्न ट्रेवल्स की स्थापना 1970 में की गई थी। मार्च 2023 तक भारत के 50 से अधिक शहरों में ट्रेवल ब्रांड स्टोर्स के साथ एक व्यापारी के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। 

Web Title: Tourism Minister G Kishan Reddy congratulates on Golden Jubilee Southern Travels Kashi Vishwanath Temple

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे