लाइव न्यूज़ :

2014 से 2019 के दौरान बढ़ा जम्मू-कश्मीर का कुल व्यय: कैग

By भाषा | Updated: March 28, 2021 17:44 IST

Open in App

जम्मू, 27 मार्च जम्मू-कश्मीर का कुल खर्च 2014 के 34,550 करोड़ रुपये से बढ़कर 2019 में 64,572 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने इसकी जानकारी दी।

इस कुल खर्च में राजस्व व्यय, पूंजीगत परिव्यय और ऋण व अग्रिम का वितरण शामिल है।

कैग ने 31 मार्च, 2019 को समाप्त वर्ष के लिये सामाजिक, सामान्य, आर्थिक और राजस्व पर अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘2018-19 के लिये बजट अनुमान 1,11,850 करोड़ रुपये था और व्यय 95,386 करोड़ रुपये था। यह आंकड़े 2014 में क्रमश: 53,897 करोड़ रुपये और 62,296 करोड़ रुपये थे।

हाल ही में संसद में पेश इस रिपोर्ट में कहा गया कि 2015-16 के लिये बजट अनुमान और वास्तविक व्यय क्रमशः 62,726 करोड़ रुपये और 79,281 करोड़ रुपये था। ये आंकड़े 2016-17 में क्रमश: 80,465 करोड़ रुपये और 85,084 करोड़ रुपये थे। 2017-18 में ये क्रमश: 89,939 करोड़ रुपये और 89,624 करोड़ रुपये थे।

कैग ने कहा, ‘‘2014 से 2019 की अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर का कुल व्यय 34,550 करोड़ रुपये से बढ़कर 64,572 करोड़ रुपये हो गया, जबकि राजस्व व्यय 29,329 करोड़ रुपये से 91 प्रतिशत बढ़कर 56,090 करोड़ रुपये हो गया।।’’

कैग ने कहा कि वर्ष 2018-19 के दौरान जम्मू-कश्मीर सरकार की कुल प्राप्तियां पिछले वर्ष की तुलना में 5.6 प्रतिशत बढ़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना