लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक भारत में अपना कारोबार बंद करेगी

By भाषा | Updated: January 27, 2021 13:51 IST

Open in App

(प्रसून श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, 27 जनवरी चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने भारत में अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। भारत में टिकटॉक और हेलो ऐप का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंधों जारी हैं।

टिकटॉक के वैश्विक अंतरिम प्रमुख वेनेसा पाप्पस और वैश्विक व्यापार समाधान के उपाध्यक्ष ब्लेक चांडली ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कंपनी के निर्णय के बारे में बताया कि वह टीम के आकार को कम कर रही है और इस निर्णय से भारत के सभी कर्मचारी प्रभावित होंगे।

अधिकारियों ने कंपनी की भारत में वापसी पर अनिश्चितता व्यक्त की, लेकिन कहा कि आने वाले समय में ऐसा होने की उम्मीद बनी हुई है।

ईमेल में कहा गया है, "हम यह नहीं जानते कि हम भारत में कब वापसी करेंगे, हम अपने लचीलेपन पर भरोसा कर रहे हैं और आने वाले समय में ऐसा करने की इच्छा रखते हैं।"

बाइटडांस के एक सूत्र के अनुसार कंपनी ने बुधवार को एक टाउन हॉल का आयोजन किया, जहां उसने भारत के कारोबार को बंद करने के बारे में बताया।

जब इस बारे में टिकटॉक के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि कंपनी ने 29 जून 2020 को जारी भारत सरकार के आदेश का लगातार पालन कर रही है।

उन्होंने कहा, "यह इसलिए निराशाजनक है कि पिछले सात महीनों में, हमारे प्रयासों के बावजूद हमें इस बारे में स्पष्ट दिशा नहीं दी गई कि हमारे ऐप को कैसे और कब फिर से चालू किया जा सकता है। इस बात का गहरा अफसोस है कि भारत में हमारे 2,000 से अधिक कर्मचारियों को आधे साल तक बनाए रखने के बाद अब हमारे पास अपने कार्यबल को घटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।"

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी टिक्कॉक को फिर से शुरू करने के लिए तत्पर है।

भारत सरकार ने जून 2020 में टिकटॉक और हेलो सहित चीन के 59 ऐप को बंद कर दिया था।

ईमेल में लिखा है, "हमने खर्चों में कटौती की है, जबकि हम अभी भी लाभ का भुगतान कर रहे हैं। हालांकि, जब हमारे ऐप काम नहीं कर रहे, हम कर्मचारियों के पूरी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर सकते। हम इस फैसले से कर्मचारियों पर होने वाले असर से परिचित हैं, और हमें अपनी टीम के साथ सहानुभूति है।"

बाइटडांस के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी द्वारा स्थानीय काननों और नियमों का पालन करने के बावजूद उसके ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें