लाइव न्यूज़ :

ऑफिस से दूर रहकर काम करने के चलन से 2021 में अल्पकालिक नौकरियों को मिलेगा बढ़ावा: अध्ययन

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:46 IST

Open in App

मुंबई, नौ जनवरी कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन लगाये जाने के बाद 2020 में घर से काम करने की व्यवस्था की सफलता इस साल हाइब्रिड कार्यबल को अल्पकालिक नौकरियों को बढ़ावा देगी। एक अध्ययन में यह कहा गया है।

रोजगार संबंधी सेवाएं देने वाली वेबसाइट साइकी के अध्ययन ‘2021 प्रतिभा प्रौद्योगिकी परिदृश्य’ के अनुसार, ‘‘2020 में अनुभवी लोगों की नौकरियां जाने और रोजगार बाजार में नये लोगों (स्नातकों) के आने से अल्पकालिक रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इससे लागत के संदर्भ में विविधता, समावेश और कारोबारी दवाब को बढ़ावा मिलेगा।’’

अध्ययन में कहा गया कि काम करने की अवधि खुद से तय करने से रोजगार में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। इससे भविष्य में नेतृत्व की भूमिका में भी महिलाओं की संख्या बढ़ेगी।

यह अध्ययन 100 से अधिक सी-सूट व मानव संसाधन कार्यकारियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। ये कार्यकारी 100 से अधिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनसे सर्वेक्षणों, सोशल मीडिया इनपुट, साक्षात्कारों व पैनल विर्मशों के जरिये जानकारियां जुटायी गयीं।

सर्वेक्षण के अनुसार, 20 प्रतिशत कार्यकारियों ने कहा कि नियुक्तियां बाहरी वेंडरों, एचआर परामर्शदाताओं व एजेंसियों के माध्यम से की जायेंगी। वहीं 80 प्रतिशत ने कहा कि वे आंतरिक नियुक्तियों को तरजीह देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव