लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 437 अंक और चढ़ा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:32 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच आईटी और एफएमसीजी शेयरों में तेजी से शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त का सिलसिला कायम रहा।

कारोबारियों ने कहा कि रुपये में सुधार तथा दवा कंपनियों के इस दावे कि कोविड-19 का टीका ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए ‘स्ट्रेन’ के खिलाफ प्रभावी रहेगा, से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 437.49 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,444.18 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 134.80 अंक या एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,601.10 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर सबसे अधिक 2.67 प्रतिशत चढ़ गया। इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर टाइटन, पावरग्रिड, एनटीपीसी और एचडीएफसी के शेयर 0.81 प्रतिशत तक टूट गए।

वैश्विक बाजारों का ज्यादातर रुख सकारात्मक था। दवा कंपनियों बायोनटेक, मॉडर्ना और एस्ट्राजेनेका ने भरोसा जताया है कि कोविड-19 का टीका ब्रिटेन में मिले वायरस के नए प्रकार या स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावी होगा।

हालांकि, वैश्विक बाजारों का यह लाभ सिमट गया क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कांग्रेस द्वारा पारित 900 अरब डॉलर के आर्थिक सहायता पैकेज को ‘वीटो’ करेंगे क्योंकि इसमें लोगों के लिए 600 अरब डॉलर की मदद काफी कम है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘नए वायरस स्ट्रेन को लेकर चिंता, लॉकडाउन और कमजोर वैश्विक रुख के बीच आईटी, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में तेजी से बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है। अमेरिका में तो अतिरिक्त प्रोत्साहन की घोषणा की गई है, उससे बाजारों को कोई खास लाभ नहीं हुआ है। बाजार इसके लाभ को पहले से ही जोड़कर चल रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन के दौरान बाजार की निगाह ब्रेक्जिट व्यापार करार पर रहेगी।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 2.65 प्रतिशत तक चढ़ गए।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, सियोल, हांगकांग और तोक्यो लाभ के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे।

इस बीच, वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 50.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 73.76 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस