लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 272 अंक मजबूत; वाहन, आईटी शेयरों में तेजी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:04 IST

Open in App

मुंबई, छह मई घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। मुख्य रूप से वाहन, वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में अच्छी लिवाली से बाजार को मजबूती मिली।

निवेशकों ने अमेरिकी सरकार के कोविड-19 टीकों को लेकर बौद्धिक संपदा अधिकारों से छूट देने के प्रस्ताव को समर्थन देने के निर्णय को हाथों-हाथ लिया। इससे भारत और अन्य उभरते देशों में टीकाकरण अभियान में तेजी आ सकती है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 272.21 अंक यानी 0.56 प्रतिशत मजबूत होकर 48,949.76 पर बंद हुआ। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहा और सेंसेक्स ऊपर में 49,011.31 और नीचे में 48,614.11 तक गया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.73 प्रतिशत मजबूत होकर 14,724.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज ऑटो, एचडीएफसी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, मारुति और टाइटन आदि लाभ में रहे। इनमें 2.61 प्रतिशत तक की तेजी रही।

दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में पावर ग्रिड, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा शामिल हैं। इनमें 1.24 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

सेंसेक्स के शेयरों में 20 लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘बाजार में सकारात्मक और नकरात्मक दोनों खबरें जारी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का टीकों को लेकर बौद्धिक संपदा अधिकारों से छूट देने के प्रस्ताव का समर्थन देने का निर्णय काफी सकारात्मक है। इससे टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी आएगी और भारत जैसे देशों को महामारी से तेजी से निपटने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन दूसरी तरफ पांच दिन के बाद संक्रमण के मामले में फिर बढ़े हैं। लॉकडाउन और पाबंदियां बढ़ रही हैं, इससे आर्थिक पुनरूद्धार पर असर पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3,980 लोगों ने जान गंवाई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,10,77,410 हो गए और मृतकों की संख्या 2,30,168 पर पहुंच गई है।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन को छोड़कर अन्य बाजरों में तेजी रही।

विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 73.78 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं और उन्होंने बुधवार को पूंजी बाजार में 1,110.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव