लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना टीके को लेकर खींचतान के बीच अदार पूनावाला का बड़ा फैसला, ब्रिटेन में 24 करोड़ पाउंड निवेश करेगा सीरम

By भाषा | Updated: May 4, 2021 10:49 IST

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया अब ब्रिटेन में 24 करोड़ पाउंड का निवेश करेगी। अदार पूनावाला इन दिनों लंदन में हैं। हाल में उनके कुछ बयान भी सुर्खियों में रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया करेगी ब्रिटेन में बड़ा निवेश, पैदा होंगे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसरकोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए ब्रिटेन में पहले चरण का परीक्षण भी सीरम ने किया शुरू

लंदन: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया अपने वैक्सीन कारोबार का विस्तार करने के लिए ब्रिटेन में 24 करोड़ पाउंड का निवेश करेगा और एक नया बिक्री कार्यालय खोलेगा, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक अरब पाउंड की भारत-ब्रिटेन व्यापार संवर्धन साझेदारी के तहत यह घोषणा की, जिससे ब्रिटेन में करीब 6,500 नई नौकरियां तैयार होंगी।

पुणे स्थित वैक्सीन विनिर्माता के साथ ही लगभग 20 भारतीय कंपनियों ने ब्रिटेन में स्वास्थ्य सेवा, बायोटेक और सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निवेश करने की घोषणा की है।

यह भी पता चला है कि भारत के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए ब्रिटेन में पहले चरण का परीक्षण भी शुरू कर दिया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को एसआईआई की योजनाओं के संदर्भ में कहा, ‘‘बिक्री कार्यालय से एक अरब अमेरिकी से अधिक का नया व्यापार तैयार होने की उम्मीद है, जिसमें से 20 करोड़ पाउंड ब्रिटेन में निवेश किए जाएंगे।’’

बयान में कहा गया, ‘‘सीरम (एसआईआई) का निवेश नैदानिक ​​परीक्षणों, अनुसंधान और विकास और वैक्सीन के विनिर्माण के लिए होगा। इससे ब्रिटेन और दुनिया को कोरोना वायरस महामारी और अन्य घातक बीमारियों को हराने में मदद मिलेगी। सीरम ने पहले ही ब्रिटेन में कोरोना वायरस की वैक्सीन का परीक्षण शुरू कर दिया है।’’

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक अन्य भारतीय कंपनी ग्लोबल जीन कॉर्प द्वारा अगले पांच वर्षों के दौरान 5.9 करोड़ पाउंड का निवेश किया जाएगा।

टॅग्स :अदार पूनावालाब्रिटेनकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेट105 मिलियन डॉलर मूल्य?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदेंगे अदर पूनावाला?, विजय किरागंदूर की कंपनी होम्बले फिल्म्स भी दौड़ में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?