लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर मानवीय संकट, आर्थिक नहीं; सबसे बुरा दौर बीतने का अनुमान: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 20, 2021 15:45 IST

Open in App

मुंबई, 20 मई जापान की ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर आर्थिक नहीं बल्कि मानवीय संकट है और इसका सबसे बुरा दौर बीतने का अनुमान है।

नोमुरा ने एक रिपोर्ट में कहा कि उसे उम्मीद है कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान वृद्धि पर इसका असर पिछले साल की तुलना में बहुत कम होगा।

ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान जताया कि मार्च तिमाही की तुलना में जून तिमाही में अर्थव्यवस्था में सिर्फ 3.8 प्रतिशत संकुचन होगा।

नोमुरा ने कहा, ‘‘लॉकडाउन इस बार अधिक बारीक है और इसमें उपभोक्ताओं तथा व्यवसायों का ध्यान रखा गया है।’’

नोमुरा ने कहा कि मौजूदा लॉकडाउन छह और सप्ताह तक जारी रह सकता है।

ब्रोकरेज कंपनी के मुताबिक टीकाकरण की रफ्तार इस समय धीमी है, लेकिन जून के बाद इसकी गति बढ़ेगी।

नोमुरा ने उम्मीद जताई कि 2021 के अंत तक आधी आबादी का टीकाकरण पूरा हो जाएगा और तीसरी तिमाही में घरेलू खपत में इजाफा होगा।

नोमुरा ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने 10.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि अनुमान को बरकरार रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट