लाइव न्यूज़ :

डिजिटल बाजार के मामले में सभी के लिये एक जैसा रुख काम नहीं करता: सीसीआई चेयरपर्सन

By भाषा | Updated: January 3, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरपर्सन अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि डिजिटल बाजार के मामले में सभी के लिये एक समान रुख काम नहीं करता और तथ्यों के आधार पर मामलों का आकलन समय की जरूरत है। डिजिटल खंड में अनुचित व्यापार गतिविधियों की आशंका को लेकर चिंता के बीच उन्होंने यह बात कही है।

सीसीआई डिजिटल बाजार पर करीब से नजर रख रहा है और उसने अन्य कदमों समेत ई-वाणिज्य खंड में विस्तृत अध्ययन किया है।

गुप्ता ने इस बात को स्वीकार किया कि डिजिटल बाजार की नेटवर्क प्रभाव और डेटा से जुड़ी जो विशेषताएं हैं, उसको देखते हुए गैर-प्रतिस्पर्धी गतिविधियों की आशंका बढ़ी है।

हाल में ई-मेल के जरये पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में गुप्ता ने कहा कि डिजिटल बाजार की विशेषताओं के कारण इस क्षेत्र में सभी के लिये एक समान रुख कारगर नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सवालों के घेरे में आये मामले, बाजार और प्रौद्योगिकी के तथ्यों के आधार पर सूक्ष्म आकलन और विश्लेषण जरूरी है। भारत में नियामकीय ढांचा काफी मजबूत है, अत: भारत का प्रतिस्पर्धा कानून एक व्यापक रूपरेखा के भीतर लचीलापन उपलब्ध कराता है।’’

गुप्ता ने कहा कि किसी भी अन्य प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण की तरह सीसीआई के लिये चुनौती यह सुनिश्चित करने की है कि ये डिजिटल बाजार नई इकाइयों के लिये खुले हों और डिजिटलल मंचों के बीच गुणों के आधार पर स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा हो।

आयोग जिन अध्ययनों पर काम कर रहा है या जिसका प्रस्ताव है, उसमें से एक डिजिटल बाजार में विलय और अधिग्रहण से जुड़ा है। इसका मकसद उभरती प्रवृत्तियों को समझना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव