लाइव न्यूज़ :

कच्चे तेल के दाम घटने से रुपया छह पैसे मजबूत होकर 73.12 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:37 IST

Open in App

मुंबई, 20 मई विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख को देखते हुए स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत होकर 73.12 प्रति डालर के भाव पर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत में सुबह डालर के मुकाबले रुपया 73.16 पर खुला। लेकिन बाद में रुपये में 72.09 के उच्च स्तर और 73.17 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ देखी गई। कारोबार के अंत में यह छह पैसे बढ़कर 73.12 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को डॉलर का बंद भाव 73.18 रुपये प्रति डालर रहा था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 90.10 रह गया।

वैश्विक स्तर पर मानक समझे जाने वाला ब्रेंट क्रूड वायदा 1.91 प्रतिशत घटकर 65.39 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 337.78 अंक गिरकर 49,564.86 अंक पर बंद हुआ।

बाजार आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने इस दौरान 697.75 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर