लाइव न्यूज़ :

रुपया छह पैसे बढ़कर 73.12 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:02 IST

Open in App

मुंबई, 20 मई विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख को देखते हुए स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़कर 73.12 (अनंतिम) प्रति डालर के भाव पर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत में सुबह डालर के मुकाबले रुपया 73.16 पर खुला। लेकिन बाद में रुपये में 72.09 के उच्च स्तर और 73.17 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ देखी गई। कारोबार के अंत में यह छह पैसे की तेजी के साथ 73.12 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को डॉलर का बंद भाव 73.18 रुपये प्रति डालर रहा था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 90.10 रह गया।

वैश्विक स्तर पर मानक समझे जाने वाला ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 1.91 प्रतिशत घटकर 65.39 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 337.78 अंक गिरकर 49,564.86 अंक पर बंद हुआ।

बाजार आंकड़ों के अनुसर विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने इस दौरान 697.75 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट