लाइव न्यूज़ :

लगातार पांचवें सत्र में रुपये में गिरावट, 15 पैसे की हानि के साथ 74.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:56 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से आर्थिक मोर्चे पर दिक्कतों की वजह से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट आई और शुक्रवार को यह 15 पैसे और हल्का हो 74.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

गत चार नवंबर के बाद रुपये का न्यूनतम स्तर है।

कोविड-19 महामारी के फिर से फैलने, घरेलू शेयर बाजार की गिरावट और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने जैसे कारणों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.75 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान इसमें 74.53 से 74.96 के दायरे में उतार चढ़ाव हुआ।

इन पांच दिनों में रुपये में 161 पैसे की गिरावट हुई है।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक, 0.25 प्रतिशत मजबूत होकर 92.29 पर पहुंच गया।

कच्चे तेल का वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.01 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक 154.89 अंक की गिरावट के साथ 49,591.32 अंक पर बंद हुआ।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और बृहस्पतिवार को 110.85 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव