लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे गिरकर 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:45 IST

Open in App

मुंबई 19 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों और देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाऊन लगाये जाने की आशंकाओं के चलते निवेशकों की झल्लाहट बढ़ने से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 52 पैसे गिरकर 74.87 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.80 पर खुला और कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.79 और नीचे में 75.05 के बीच घटता बढ़ता रहा। लेकिन अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 52 पैसे की गिरावट दर्शाता 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.11 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सोमवार को 882.61 अंक की गिरावट के साथ 47,949.42 अंक पर बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.55 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जहां उन्होंने शुक्रवार को 437.51 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट