लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे लुढ़ककर 73.79 पर बंद

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:18 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय मुद्रा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे लुढ़ककर 73.79 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई।

हालांकि, कच्चे तेल की नरम पड़ती कीमतें और विदेशी निधियों के सतत निवेश के कारण रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, प्रति डॉलर 73.74 रुपये पर काफी कमजोर खुला। इसके बाद दिन में कारोबार के दौरान दर 73.81 के निम्न स्तर और 73.63 के उच्च स्तर के बीच घूमने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे लुढ़ककर 73.79 पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपये की विनिमय दर तीन पैसे बढ़कर 73.56 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी।

इस बीच छह वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.94 प्रतिशत की बढ़त लेकर 90.80 हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे जिन्होंने शुक्रवार को 2,720.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 5.20 प्रतिशत गिरकर 49.54 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव