लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 73.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:00 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच वैश्विक बाजारों में डॉलर में तेजी लौटने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 73.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिका द्वारा चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारियों के बारे में खबरें आने के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका में सोमवार को डॉलर अपने लगभग ढाई वर्ष के निचले स्तर से उबर गया।

ब्रेक्सिट व्यापार वार्ता को लेकर बढ़ रहीं चिंता से भी डॉलर की धारणा को समर्थन मिला।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखा गया जहां सुबह रुपया, प्रति डालर 73.79 पर खुला और कारोबार के पूर्वार्द्ध के दौरान 73.70 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया। बाद के कारोबार में तेजी का रुख पलट गया और 73.96 रुपये के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 10 पैसे की गिरावट के साथ 73.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 73.80 रुपये प्रति डॉलर था।

एक बाजार विशेषज्ञ ने रुपये की गिरावट का कारण बाजार में रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप को बताया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.13 अंक हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 2,969.59 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

उधर, 30 प्रमुख कंपनी शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 347.42 अंक की तेजी के साथ 45,426.97 अंक पर बंद हुआ।

कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.86 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?