लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से लड़ने के लिए मिल रही विदेशी सहायता की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी: नीति आयोग

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई नीति आयोग ने कहा कि कोविड-19 का मुकाबला करने के लिये मिल रही विदेशी सहायता की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और अब तक 28 देशों से कुल 87 खेप मिली हैं जिन्हें बिनी किसी देरी के राज्यों तक पहुंचा दिया गया है।

आयोग ने कहा कि वितरण एक मानक संचालन प्रक्रिया पर आधारित है और इसके तहत अब तक सभी राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों की मदद की गयी है।

नीति आयोग ने ट्विटर पर लिखा, "विदेशी सहायता की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, डिजिटल और प्रत्यक्ष है। हमारी प्रणाली में दानकर्ता अपनी खेप का पता लगा सकते हैं। हमें मिले 95 प्रतिशत सामान बिना किसी देरी के वाजिब लाभार्थियों तक पहुंचाया जाना इस बात का गवाह है।"

ट्वीट में कहा गया, "अब तक 28 देशों से विभिन्न प्रकार की सहायता सामग्री की 87 खेप मिली हैं और उन्हें बिना किसी देरी के राज्यों तक पहुंचा दिया गया। हम ज्यादा मामलों के बोझ से और संसाधनों की कमी से जूझ रहे राज्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।"

नीति आयोग ने कहा कि विदेशी सहायता पाने के तीन तरीके हैं -- सरकार से सरकार के स्तर पर जिसके तहत विदेश मंत्रालय से सहायता को स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण मंत्रालय को भेजा जाता है। दूसरा- निजी से सरकारी जो कि कोवएड पोर्टल के जरिये होता है और तीसरा राज्यों, गैर सरकारी संगठनों और सीएसओ के जरिये दिया गया अनुदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव