लाइव न्यूज़ :

मई महीने में ग्रामीण दूरसंचार यूजर्स की संख्या में गिरावट, शहरों में बढ़ा आधार

By भाषा | Updated: July 19, 2019 18:26 IST

Open in App

देश में ग्रामीण दूरसंचार उपयोगकर्ताओं की संख्या में मई में 0.86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। वहीं शहरी क्षेत्रों में इनका आधार 0.57 प्रतिशत बढ़ा है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आधिकारिक आंकड़ों में यह बात सामने आयी है।

इसके अनुसार , ‘‘अप्रैल 2019 में ग्रामीण दूरसंचार उपयोगकर्ताओं की संख्या 51.29 करोड़ थी, जो मई में 50.84 करोड़ रह गयी। इसी अवधि में शहरी उपयोगकर्ताओं का आधार बढ़कर 67.46 करोड़ रहा, जो अप्रैल 2019 में 67.08 करोड़ था।’’ देशभर में कुल दूरसंचार घनत्व 89.92 प्रतिशत रहा, जो अप्रैल में 90.05 प्रतिशत था।

मई में देश में कुल दूरसंचार उपयोगकर्ताओं की संख्या 118.31 करोड़ रही, जो अप्रैल 2019 में 118.37 करोड़ थी। कुल उपयोगकर्ताओं में ग्रामीण दूरसंचार उपयोगकर्ताओं की हिस्सेदारी मई में 42.98 प्रतिशत और शहरी उपयोगकर्ताओं की 57.02 प्रतिशत रही।

ब्रॉडबैंड के कुल उपयोगकर्ताओं की संख्या 1.67 प्रतिशत बढ़कर मई में 58.15 करोड़ रही, जो अप्रैल में 57.19 करोड़ थी। इसमें सबसे अधिक हिस्सेदारी रिलायंस जियो की 32.29 करोड़ रही। ब्रॉडबैंड श्रेणी में भारती एयरटेल के उपयोगकर्ताओं का आधार 11.83 करोड़, वोडाफोन आइडिया का 10.9 करोड़ रहा। 

टॅग्स :टेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारVodafone Idea: वोडाफोन आइडिया ने किए हाथ खड़े, कहा- सरकारी समर्थन नहीं मिलने पर 2025-26 के आगे नहीं कर पाएंगे परिचालन

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

क्राइम अलर्टभारतीयों को रोजाना प्राप्त होते हैं 12 धोखाधड़ी वाले मैसेज, 93,000 से अधिक दूरसंचार घोटाले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?